विधायक रवि बहादुर ने ग्रामीणों के साथ किया विकास कार्यो का उद्घाटन

हरिद्वार

ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने ग्रामीणों के साथ ग्राम हजारा ग्रंट में सड़क, गांजा माजरा में शमशान घाट की छतरी और तेलपुरा में सड़क निर्माण आदि विकास कार्यों का फीता काटकर उद्घाटन किया। विकास कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया। विधायक रवि बहादुर का आभार व्यक्त करते हुए हजारा ग्रांट के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के लिए ग्रामीणों को बहुत संघर्ष करना पड़ा है। मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी सड़क नहीं बन पा रही थी। सड़क नहीं बनने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दो माह पूर्व कच्ची सड़क पर जलभराव के बीच शव ले जाने की खबरें मीडिया में आने के बाद विधायक रवि बहादुर ने इसका संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण शुरू करवाया। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 20 वर्षो से ठप्प पड़े क्षेत्र के विकास को विधायक ने शुरू कराया है। गांव में होने वाले अन्य विकास कार्यो के लिए भी विधायक को प्रस्ताव दिए गए हैं। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि बड़ा क्षेत्र और कार्य अधिक होने के कारण निधि कम पड़ रही है। पांच महीने में अधिक से अधिक गांवों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जैसे-जैसे निधि उपलब्ध होगी। क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्य कराए जाएंगे। इस अवसर पर राव शफात, संजय सैनी, उस्मान रावत, सुमित सैनी, राशिद रावत, इसरार प्रधान, शाजिद प्रधान, मुस्तकीम, प्रदीप सैनी, महरूफ सलमानी, मोमिन, अमजद, शहजाद प्रधान, मुजामिल प्रधान, इरशाद सलमानी, आदेश कटारिया, राजेश कांबोज, शारिक, खालिद, जोनी राजौर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *