वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कराने को किया जागरूक
ऋषिकेश
राइंका आईडीपीएल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए जागरूक किया गया।
शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को अपने वोटर कार्ड को अनिवार्य रूप से आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए निर्देश जारी हुए हैं। वोटर बन चुके विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं तथा उनके अभिभावक वोटर कार्ड को अनिवार्य रूप से आधार कार्ड से लिंक करा लें। जिला निर्वाचन कार्यालय से आए मनीष रावत ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फर्जी वोटिंग की रोकथाम के लिए सभी मतदाताओं को अपना वोटर कार्ड आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य होगा। सभी को फोन पर वोटर हेल्प लाइन में जाकर अपने वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना है। इस दौरान वंशिका, अंबिका, शीतल, हिमांशु राजभर, मनीष, अभिषेक धीमान, मोहिनी, राजकिशोर को साइकिल प्रदान की गई। मौके पर बीएलओ सुपरवाइजर विनीत शर्मा, नरेंद्र श्रीवास्तव, बीएलओ रेनू रानी, प्रेमबाला, अंजू कुलियाल , लीलावती भट्ट, ललित मोहन जोशी, हरेंद्र राणा, मनोज कुमार गुप्ता, सुशील सैनी, सीडी डंगवाल, राजीव थपलियाल, अपर्णा सिंह, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, एससीपी लखेड़ा, सरोज लोचन, दिवाकर नैथानी, मौहम्मद मुद्दसिर, सीमा, ऋतु धीमान, शमिरा, सुशील रावत, विजय पाल सिंह, ललित कुमार चौहान, राजेंद्र, माधुरी रावत, मोनिका रोतेला, आशीष मोहन, सुरकुंडा देवी, अजय बिलजावान आदि उपस्थित रहे।
