आर्मी पब्लिक स्कूल की व्यवस्थाओं को सराहा

पिथौरागढ़

नगर के बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल का मेजर जनरल (सेवानिवृत्त)विनोद सहगल ने निरीक्षण किया। बीते रोज सहगल अपनी पत्नी जूही सहगल और विद्यालय के नामित अध्यक्ष कर्नल बीसी सती के साथ एपीएस पहुंचे। विद्यालय की प्राचार्या कमला निखुर्पा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम भी पेश किए। बाद में उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सराहा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से भी बात कर अपने सैन्य अनुभवों को उनके साथ साझा किया। पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल बीसी जोशी के साथ बिताए पलों को भी याद किया। साथ ही उन्होंने अपनी पुस्तक ग्लोबल टेररिज्म द वे फॉर्वड को विद्यालय स्थित पुस्तकालय को भेंट की। यहां संगीत शिक्षक पंकज कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *