बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की

चम्पावत

टनकपुर में लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। इस संबंध में नागरिकों ने एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को ज्ञापन दिया। अनिल चौधरी के नेतृत्व में वार्ड दो, तीन, चार और वार्ड नंबर दस के नागरिकों ने कहा कि बंदर आए दिन नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा बंदर लोगों पर हमला भी कर रहे हैं। इससे बुजुर्गों और छोटे बच्चों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। उन्होंने शीघ्र समस्या से निजात दिलाने की मांग की। एसडीएम ने इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। यहां नितेश भट्ट, सुभाष सिंह, ईशु अग्रवाल, ऋषभ कुमार, अनिल मुरारी, करन सिंह, मोहन सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *