जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग
रुड़की। कस्बा क्षेत्र में नीलगाय तथा अन्य जंगली जानवरों से किसानों को परेशान हैं। किसानों का कहना है कि जंगली जानवरों ने उनकी फसलों को तबाह कर दिया है। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसान यशवीर सिंह, राजपाल, सुलेमान मलिक, जयवीर, अशोक, धर्मपाल, सुशील आदि का कहना है कि क्षेत्र में नीलगाय और अन्य जंगली जानवरों ने किसानों के खेतों में आतंक मचा रखा है। किसानों के खेतों में खड़ी धान, उड़द की फसल को नीलगाय भारी नुकसान पहुंचा रही है। धान की फसल किसानों के खेतों में पकने को तैयार है। नील गायों का झुंड का झुंड धान के खेतों में घुसकर धान की बालियां को खा रहे हैं। खेत में नील गायों का झुंड घुस जाता है और फसल को तबाह कर देता है। इसी प्रकार किसानों के खेतों में उड़द दलहन की फसल को भी नीलगाय व अन्य जंगली जानवर खाकर उसे जड़ से ही समाप्त कर रहे हैं। किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है।
