आप ने फूंका हरीश रावत का पुतला
हल्द्वानी।
आम आदमी पार्टी ने बुधवार को राजपुरा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका। आप कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत से माफी मांगने को कहा है। आप के महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे ने कहा कि हरीश रावत जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते रहते हैं। उन्होंने गणेश के हाथ में हथियार थमाकर जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इस मौके पर पुष्कर बिष्ट, मुशीर नवाब, फहीम मिकरनी, उमेश राणा, दीपक मेहरा, शफीक पाशा, लक्ष्मी मौजूद रहे।
