जसपुर अस्पताल को मिला एक और डॉक्टर
काशीपुर। सरकारी अ्रस्पताल को एक और डॉक्टर मिल गया है। पीएम आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य केंद्र के अधीन मोहल्ला नईबस्ती में वेलनेस सेंटर में डॉ. कुशाग्र कौशिक की नियुक्ति की गई है। डॉ. कुशाग्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश शर्मा के भतीजे एवं पत्रकार विबुधेश शर्मा के पुत्र हैं। डॉक्टर की नियुक्ति से मरीजों का इलाज एवं खून की जांच हो सकेगी।
