होम आइसोलेशन में पति-पुत्र समेत तीन की मौत, चार दिन तक लाश के साथ रही दिव्यांग पत्नी
लखनऊ
कोरोना काल के बीच राजधानी लखनऊ में शनिवार रात दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। होम आइसोलेशन में रह रहे पति और बेटे की मौत हो गई। वहीं, दिव्यांग पत्नी करीब चार दिन तक घर में दोनों के शवों के साथ रही। रात करीब आठ बजे भीषण दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। दरवाजा तोड़ा और उनके शवों को बाहर निकलवाया। पत्नी दहशत में हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है।
