अंतरिक्ष प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में उन्न्नति कर रहा मानव: प्रो बिष्ट

देहरादून।  उत्तराखंड अन्तरिक्ष उपयोग केन्द्र (यू-सैक) में राजकीय महाविद्यालय रायपुर के विज्ञान एवं भूगर्भ-विज्ञान के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की भूमिका व इसके अनुप्रयोग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें निदेशक प्रो. एमपीएस बिष्ट और अन्य वैज्ञानिकों ने छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी और यू-सैक की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला।
यू-सैक के निदेशक प्रो. एमपीएस बिष्ट ने शनिवार को यू-सैक सभागार में छात्रों को संबोधित करने के दौरान कहा  आज मानव ने अंतरिक्ष प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में काफी उन्न्नति की है। जहां पृथ्वी से इतर ग्रहों के रहस्यों का भेद पाने के लिए मनुष्य चांद पर पहुंच चुका है। वहीं दूसरी तरफ उसने मानव जीवन में ज्ञान-विज्ञान और सुख-सुविधाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से अंतरिक्ष में अत्याधुनिक तकनीक संपन्न विभिन्न प्रकार के उपग्रहों को स्थापित करने में अदभुत सफलता प्राप्त की है।
इस दौरान वैज्ञानिक डा. सुषमा गैरोला, डा. दिव्या उनियाल, डा.आशा थपलियाल, डा गजेन्द्र सिंह, शशांक, कु. सोनम बहुगुणा आदि ने छात्रों को संबोधित किया व विभिन्न विषयों के बारे में बताया। छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *