किशोर की गुमशुदगी दर्ज
चम्पावत। टनकपुर निवासी एक किशोर घर से लापता हो गया। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। आमबाग निवासी वीरेंद्र कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसका 17 वर्षीय पुत्र विशाल बीते शुक्रवार को घर से बिना बताए घर से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी किशोर का पता नहीं चला। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर किशोर की गुमशुदगी दर्ज की गई है।
