राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवंबर को

नई टिहरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगामी 12 नवम्बर को जनपद टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करेगा। जिसमें पूर्व मुकदमेबाजी मामलों एवं न्यायालयों में लंबित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत ने बताया कि जनपद में आगामी 12 नवंबर को आयोजित किये जानी वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते एवं स्वीकृति के आधार पर पूर्व मुकदमेबाजी मामलों एवं न्यायालयों में लंबित मामलों का निस्तारण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *