सड़क निर्माण की आड़ में बीआरओ कर रहा अवैध खनन

पिथौरागढ़। मुनस्यारी में बीआरओ सड़क निर्माण की आड़ में अवैध खनन कर रहा है, जिससे प्रभावित इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। झेकला, गिरगांव, बिर्थी, बला, भदेली, बंगापानी, जिमिघाट सहित कई स्थानों पर पहाड़ी काटकर अवैध खनन किया जा रहा है। वहीं एसडीएम सुंदर सिंह तोमर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा बीआरओ का अवैध खनन करना गंभीर है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *