चरस तस्करी में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश। ऋषिकेश में चरस तस्करी में वांछित एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि सितंबर माह में पुलिस ने एक आरोपी राजवीर पुत्र तोताराम निवासी ग्राम भेंट तहसील डुंडा जिला उत्तरकाशी को 172 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि ऋषिकेश में राकेश नाम के व्यक्ति ने उससे चरस मंगवाई थी। पुलिस ने मामले में राकेश पुत्र पाती लाल साहनी निवासी चंद्रेश्वरनगर ऋषिकेश को मामले में वांछित घोषित कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए थे। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने आरोपी को दून रोड से गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *