बाल शोषण रोकने पर दिया जोर

उत्तरकाशी। चाइल्डलाइन से दोस्ती कार्यक्रम का सोमवार को बाल दिवस पर समापन हुआ। 7 से 14 नवंबर तक आयोजित कार्यक्रम में बाल शोषण को रोकने पर विशेष जोर दिया गया। एसबीएमए चाइल्डलाइन उत्तरकाशी द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उत्तरकाशी की बालिकाओं के साथ मिलकर मुख्यालय में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद में बच्चों से संबंधित मुख्य मुद्दो जैसे बाल विवाह, नशा, बाल यौन शोषण एवं बाल मजूदरी के प्रति रैली के माध्यम से जागरूक किया गया। किसी भी बाल शोषण को रोकने के लिए चाइल्डलाइन नम्बर 1098 को डायल करने को कहा। कार्यक्रम समन्वयक दीपक उप्पल ने विस्तार से बाल शोषण को रोकने संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर एसपी अर्पण यदुवंशी, प्रधानाचार्य ममता निरंजन, गंगेश्वरी राणा, रजनी चमोली, ललीता रावत, किरन, अनूप रतूड़ी, शुभम थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *