एसटीपी प्लांट के विरोध में किया प्रदर्शन
देहरादून। नकरौंदा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के विरोध में मंगलवार को 88वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। इस दौरान प्लांट क्षेत्र में पेड़ों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। बुद्धदेव सेमवाल ने आरोप लगाया कि वन विभाग से बिना परमिशन लिए वन भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। आंदोलन को भी बलपूर्वक कुचलने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान बलवीर सिंह, रोहित पांडेय, देवेन्द्र सिंह, मंजीत रावत, हरेन्द्र नेगी, राज किशोरी, अरुणा नौटियाल, हीरा देवी, सीता नेगी, सीमा गुसाईं, किरण रतूड़ी, प्रभा देवी शकुंतला, विमला देवी, आदि मौजूद रहे।
