44 सेंटरों पर 986 ने कराया कोविड वैक्सीनेशन
उन्नाव
कोविड वैक्सीनेशन कराने वाले जो भी लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं वह शीघ्र स्वस्थ हो गए हैं, इसकी जानकारी के बाद भी कोविड वैक्सीनेशन के लिए लोग सेंटर नहीं जा रहे हैं, जिससे हर दिन वैक्सीनेशन का ग्राफ कम हो रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है भीषण गर्मी और कोरोना संक्रमण के भय से लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। बुधवार को भी 44 बूथों पर मात्र 986 लोगों ने कोरोना से सुरक्षा के लिए कोविड वैक्सीन के भरोसे का टीका लगवाया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को 44 बूथों पर वैक्सीन लगाई गई। जिसमें 986 लोगों ने टीका लगवाया। सबसे अधिक उन्नाव शहर में 350 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। उन्होंने बताया कि जिला पुरुष अस्पताल में 250 और महिला जिला अस्पताल में 70 लोगों को टीका लगाया गया। वैक्सीन लगवाने वालों में 389 लोगों ने पहली और 597 ने दूसरी डोज लगवाई है।
