27 नवंबर को बैठक आयोजित
चमोली। आगामी 27 नवंबर को तहसील सभागार में प्रति वर्ष आयोजित होने वाली श्री नंदा देवी लोकजात यात्रा के गांवों, पड़ावों, चौदह सयानो,गौड ब्राह्मणों एवं बधाण पट्टी के हक-हकूकधारियों की एक बैठक आयोजित की गई है। इसमें प्रति वर्ष नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ से वेदनी बुग्याल तक जाने एवं वहां से लौट कर छह माह के प्रवास पर सिद्धपीठ देवराड़ा आने तक की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए श्री मां नंदा देवी राजराजेश्वर सिद्धपीठ देवराड़ा बधाण समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र हटवाल ने बताया कि इस बैठक में प्रति वर्ष आयोजित होने वाली नंदा लोकजात यात्रा को व्यस्थित ढंग से आयोजित किए जाने,यात्रा का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किए जाने आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी देवी भक्तों से इस बैठक में शामिल होने की अपील की है।
