विवाहिता की मौत की गुत्थी अभी भी अनसुलझी
सहारनपुर
थाना रामपुर मनिहारन क्षेत्र के गाँव मे विवाहिता की मौत हत्या या आत्महत्या की जांच की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस। थाना कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह ने घटना के विषय मे बताया कि अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नही आयी है।
सूत्रों की माने तो पुलिस ने सूचना पर म्रतक विवाहिता के पति को तुरंत गिरफ्तार कर थाना रामपुर भेजा ।ऋएसपी सिटी राजेश कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मामला संदिग्ध परिस्थितियों से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है पुलिस घटना की बारीकी से जांच में जुटी हुई परिजनों की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
