रास्ते के विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष

रुड़की।  नगर निगम क्षेत्र के भारत नगर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामले की शिकायत पर नगर निगम के अधिकारियों ने भूमि की पैमाइश की। मौके पर किसी तरह का कब्जा निगम की टीम को नहीं मिला। भारत नगर में लोगों का आरोप था कि एक कॉलोनाइजर की ओर से सरकारी रास्ते को बंद किया गया और नाले की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। मामले की शिकायत निगम के अधिकारियों को की गई। नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। मौके पर जाकर भूमि की पैमाईश की गई। पैमाईश में भूमि सही पाई गई। वहीं लोगों का कहना था कि यह पुराना रास्ता है। कॉलोनाइजर की ओर से नाले की जमीन पर कब्जा किया गया है। वहीं निगम के अधिकारियों की ओर से कॉलोनाइजर को भी हिदायत दी गई कि वह अपनी भूमि में ही निर्माण करे। किसी सरकारी भूमि पर कब्जा न किया जाए। इस दौरान सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *