खाद्य आपूर्ति कार्यालय में बदलाव किया
रुड़की। पूर्ति विभाग के कार्यालय के अंदर बदलाव किया गया है। वर्तमान में कार्यालय में चार पूर्ति निरीक्षक तैनात हैं। लेकिन कार्यालय में जगह की बेहद कमी है। पहले एक कक्ष में कार्ड आनलाइन किए जाने का काम चल रहा था। वहां जगह कम होने के कारण अव्यवस्था हो रही थी। एक कक्ष छोटा है, जिसमें सभी पूर्ति निरीक्षकों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। अब कार्ड के संबंध में जानकारी के लिए पूर्ति विभाग के कार्यालय के अंदर नहीं जाना होगा। बरामदे से ही कार्यालय के बाहर खिड़की को खोला गया है। जहां से लोग जानकारी ले सकते हैं।
