डीपीएस इंदिरापुरम व बाल भारती ने फाइनल जीता

रिषिकेष। मॉम्स रायवाला में आयोजित चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दिन अंडर 17 बालक और बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले हुए। बालिका वर्ग में डीपीएस इंदिरापुरम और बालक वर्ग में बाल भारती स्कूल की टीम विजेता रही। शनिवार को मॉम्स रायवाला में तीसरे दिन के खेल का शुभारंभ प्राचार्य शरद अग्रवाल ने किया। तीसरे दिन 25 से अधिक मुकाबले हुए। इसमें अंडर 17 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला डीपीएस इंदिरापुरम और डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल के बीच हुआ। इसमें डीपीएस इंदिरापुरम ने डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल को 3-1 से हराया। वहीं अंडर 17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में बाल भारती ने शिर्डी साईं स्कूल मुरादाबाद को 3-2 से हराया। निदेशक अर्पित पंजवानी ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न क्षेत्रों में करिअर बनाने के लिए टिप्स भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *