विध्यांचल सदन बना ओवर ऑल चैंपियन

विकासनगर। इंडियन पब्लिक स्कूल राजावाला में आयोजित तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता के आधार पर विध्यांचल सदन ओवर ऑल चैंपियन बना। ऊंची कूद में अभिषेक कुमार, ओमिषा सिंह, संजीत कुमार यादव और सिद्धार्थ कुमार अपने अपने वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे। शॉटपुट में अद्वैत कुमार राठौर, राजवर्धन, राजलक्ष्मी अव्वल रहे। भाला फेंक में अभिषेक नेगी, डिस्कस थ्रो में सोनम, अद्वैत और अंकित पहले स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में निशांत कुमार, सोलह सौ मीटर में संजीत कुमार, तीन हजार मीटर में अक्षत तनेजा अव्वल रहे। शिक्षकों की महिला वर्ग 200 मीटर दौड़ में अंजू गोस्वामी, पुरुष वर्ग में सूरज विजेता रहे। पूरी प्रतियोगिता के तहत 348 अंकों के साथ विध्यांचल सदन प्रथम रहा। बालिका वर्ग में धु्विका और गार्गी सर्वश्रेष्ठ एथलीट, बालक वर्ग में निशांत कुमार, संजीत कुमार, यश शुक्ला सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुने गए। इस दौरान चेयरमैन आरके सिन्हा, अजय कुमार सिंह, अशोक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *