स्वीप कार्यक्रम के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

काशीपुर

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के छात्रों ने स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली। मंगलवार को रैली से 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। इससे पूर्व विद्यालय में मेहंदी, भाषण, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर, मेहंदी समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण में शेखर सैनी, प्रश्नोत्तरी में अब्दुल शहनवाज, मेहंदी में सोहन प्रथम स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार गुप्ता ने छात्रों व अभिभावकों से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की। यहां मेजर मुनीषकांत शर्मा, रोशनलाल वर्मा, महेश चंद्र आर्य ,मनोज शर्मा, एनएसएस प्रभारी दीपक शर्मा, मुकेश मिश्रा, मनोज विश्नोई, कौशलेश गुप्ता, अमित वर्मा, कल्पना नौडियाल, मनीषा चौहान, रंजना चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *