नैनीडांडा और पाबौ अस्पताल में 10 दिन में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

पौड़ी। कोरोना-19 के नए संक्रमण को देखते हुए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरो को किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जिला अस्पतालों के अलावा सीएचसी व पीएचसी में स्वास्थ्य उपकरणों को चालू अवस्था में रखें। डीएम डा.आशीष चौहान ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरो को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 के नए संक्रमण के बढ़ते खतरे को लेकर अस्पलातों में ऑक्सीलन सिलेंडर, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीलन बेड, कन्सेंट्रेटर, सहित अन्य स्वास्थ्य उपकरणों को चालू अवस्था व इन उपकरणों को संचालित करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कर ले। उन्होंने कहा कि जिले में सभी डॉक्टरों, कर्मियों के फोन नंबर की सूची अपडेट कर ली जाए। डीएम ने नैनीडांडा व पाबौ अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की आवश्यक कार्यवाही 10 दिन के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि कोविड कंट्रोल में कर्मियों की तैनाती में बढोतरी की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *