डिस्प्ले के नाम पर बर्दाश्त नहीं होगा अतिक्रमण
रुड़की
त्योहार पर बाजार की सुरक्षा, शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में व्यापारियों ने भी अपने सुझाव रखे। बताया कि बाजार की व्यवस्था ऐसी बनाया जाए, जिससे आमजन और व्यापारियों को परेशानी न हो। जेएम ने सख्त निर्देश दिए कि निर्धारित जगह पर ही पटाखा बाजार लगाया जाए। कोई भी दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें अन्यथा पुलिस कार्रवाई के लिए व्यापारी तैयार रहें। बैठक में कुछ बातों पर व्यापारी नाराज दिखाई दिए। व्यापारियों ने कहा कि कोई भी ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे व्यापारियों को परेशाान न हो। नगर निगम और पुलिस साथ मिलकर एक पार्किंग स्थल तैयार करें।
