अमोली के दर्जनों ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
बागेश्वर। कत्यूर घाटी में लगातार भाजपा का परिवार बढ़ता जा रहा है। अमोली गांव के दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का माल्यार्पण कर और भाजपा का पट्टा डालकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, देवेंद्र गोस्वामी, जेसी आर्या, घनश्याम जोशी, राजू नेगी, गौरव दास, हरीश रावत मौजूद रहे।
