ट्रक की टक्कर में बाइक सवार महिला घायल
बिजनौर
रविवार की सुबह लगभग नौ बजे इमरान व उसकी पत्नी शबनूर अपने बच्चे को साथ लेकर बाइक पर भागूवाला से अपने गांव कोटकादर थाना रायपुर जा रहे थे । जैसे ही वह ग्राम काटपुर गन्ना सेंटर के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर बैठी महिला शबनूर नीचे गिर गई व ट्रक के आगे के टायर के नीचे आ गई। बताया गया कि महिला टायर से लिपटी हुई लगभग पांच मीटर दूरी तक गई जिसके कारण महिला के दोनों पैर क्षति ग्रस्त हो गए। चालक मौका पाकर ट्रक वहीं छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गया। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची मंडावली पुलिस ने घायल महिला को नजीबाबाद के अस्पताल में भिजवाया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
