उत्तरायणी मेले में भीख मांगकर खनन कारोबारियों ने आक्रोश जताया
हल्द्वानी। एक राज्य एक रायल्टी की मांग कर रहे खनन कारोबारियों का आंदोलन 36वें दिन भी जारी है। शनिवार को खनन कारोबारी गौला खनन संघर्ष समिति का बैनर लेकर उत्तरायणी मेले में हिस्सा लिया। इस दौरान खनन कारोबारियों ने भीख मांग कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। समिति के संयोजक आरसी जोशी ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों ने खनन कारोबारियों के हाथ में कटोरा पकड़ाने की स्थिति पैदा कर दी है। कारोबारियों ने कहा कि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो वह अपने आंदोलन को तेज करेंगे। यहां विजय बिष्ट ,जीवन कबडवाल, वीरेंद्र दानु, पंकज दानु, मनोज बिष्ट, शेखर कांडपाल, मदन उपाध्याय, गोकुल भट्ट, रमेश कांडपाल, राजू चौबे, सावन पथनी, अनिल पंन्त, बसंत जोशी, नवीन जोशी, इंदर सिंह नयाल, दिगंबर रावत ,ललित मोहन जोशी, नवीन गडिया, मनोज बिष्ट, मनोज चौधरी, नंदा बल्लभ नैनवाल, कमल बिष्ट आदि मौजूद रहे।
