कोरोना काल में लोगों के लिए संजीवनी बना आयुष 64 काढा    

 लखनऊ

आयुष मंत्रालय के दिशा निर्देशो के अनुसार क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान में नि:शुल्क मिलेगी आयुष-64 आयुर्वेदिक औषधि जो कोरोना से ग्रस्त रोगियों के लिए राहत की खबर है। भारत सरकार द्वारा आयुर्वेदिक दवा आयुष 64 काढा को  वर्धा, मुंबई, लखनऊ एवं देश के अन्य विभिन्न संस्थानों में अध्ययन किया गया है । नोडल आफिसर डा.संजय सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों को आयुष-64 काढा दिया गया जिसका कोरोना के  लक्षण वाले मरीजों को रिकवर करने में अच्छे परिणाम देखने को मिले है।कहाआयुष मंत्रालय के द्वारा यह सुविधा प्रदान की जा रही है। कहा  इसके अच्छे परिणाम कोविड-19 रोगियों के लक्षणों के मरीजों में उलझन, नींद न आना, कमजोरी व थकान तथा ज्वर में इसके सेवन से काफी आराम मिला है। मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव होने के साथ ही रोगी जल्दी ठीक हुए। लखनऊ के इंदिरानगर सेक्टर-25 स्थित क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान में आयुष मंत्रालय द्वारा चिकित्सीय अध्ययनों के आधार पर, वैज्ञानिक रूप से मान्य आयुर्वेद की दवा आयुष -64 का होम आइसोलेशन में रह रहे लक्षण रहित, अल्प एवं मध्यम लक्षण वाले कोविड-19 रोगियों के लिए नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है ।संक्रमण से ग्रसित मरीजों  के लिए यह सुविधा प्रदान की जा रही है  दिन में प्रात: 9:30 बजे से सायंकाल 4:30 तक संस्थान के आयुष-64 पटल से रोगी की कोविड -19 की पॉजिटिव रिपोर्ट आरटीपीसीआर ,रैपिड एंटीजन,एचआरसीटी,चेस्ट रिपोर्ट  एवं आधार कार्ड दिखाकर नि:शुल्क दवा प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए  संस्थान के नोडल आॅफिसर से नीचे दिये गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है- डॉ. संजय कुमार सिंह, मोबाइल नंबर 9532013013, डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव, मो. न.- 972913313 पर जानकारी के कर  सुविधा ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *