विजयी  प्रत्याषियों को प्रमाण पत्र वितरित किए

सहारनपुर

पंचायत चुनाव को लेकर जो सभी पार्टियों में गहमागहमी बनी हुई थी वह अब शांत नजर आ रही है और परिणाम घोषित होने के बाद सभी पार्टी के कार्यकर्ता अपने स्तर पर सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन के तहत भीड़भाड़ ना करते हुए खुशियां मना रहे हैं तथा पंचायत चुनाव में जिला पंचायत में विजय प्रत्याशियों को आज कलेक्ट्रेट परिसर में प्रमाण पत्र वितरित किए गए जिसमें भाजपा, कांग्रेस ,बीएसपी के अलावा निर्दलीय व अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने प्रमाण पत्र ग्रहण किए और विजय की मुद्रा में पत्रकारों के समक्ष अपनी तस्वीर खिंचवाई और सभी ने जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के बड़े-बड़े दावे किए प्रमाणपत्र लेते वक्त सभी पार्टियों जैसे बीजेपी से जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी,विजेंद्र कश्यप,विधायक देवेंद्र नीम,पूर्व विधायक मनोज चैधरी,गायत्री चैधरी कांग्रेस से विधायक नरेश सैनी,जिला अध्यक्ष चैधरी मुजफ्फर अली के अलावा विजय प्रत्याशी के अलावा अन्य पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *