राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नौ छात्रों का चयन

चमोली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 9 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। जिला समन्वयक इंस्पायर अवार्ड मानक चमोली और गम्भीर सिंह असवाल के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता का आगाज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 118 बच्चों का चयन किया गया। जिसमें से 93 बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 9 बच्चों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी चमोली विजय प्रकाश मौर्य, जिला अर्थ एवं सांख्या अधिकारी चमोली विनय जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली कुलदीप गैरोला, विकास खंड शिक्षा अधिकारी कर्णप्रयाग कैना चौहान, प्राचार्य डायट लखपत सिंह बर्त्वाल, गरिमा विजय कुमार, प्रधानाचार्य डा. सुमन ध्यानी शर्मा, मनोरमा भण्डारी, रविन्द्र बर्त्वाल, भगत कंडवाल, शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रदीप भण्डारी, संगठन मंत्री बीरेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *