केएमओ स्टेशन की नाली की जाली क्षतिग्रस्त
बागेश्वर। केएमओयू स्टेशन को जाने वाले रास्ते की नाली के ऊपर की जाली क्षतिग्रस्त है। जिसमें यात्री, चालक और केएमओयू स्टेशन के कर्मचारी कई बार घायल हो गए हैं। केएमओयू इंचार्ज धरणीधर जोशी ने कहा कि पालिका को कई बार शिकायत कर दी है। लेकिन जाली को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। व्यापारी कैलाश जोशी, नवीन जोशी, आशीष उपाध्याय, शंकू राना, पूरन राना आदि ने कहा कि केएमओ बसों के अलावा रोडवेज की बसें भी यहां पार्क होती हैं। सवारियां उतरने और चढ़ने का स्थान भी है। जाली की शीघ्र मरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। ईओ सतीश कुमार ने कहा कि नालियों की नियमित सफाई की जा रही है। जाली को भी शीघ्र दुरुस्त कर लिया जाएगा।
