ऊर्जा निगम ने की 8.02 करोड़ की राजस्व वसूली

हल्द्वानी। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण ने फरवरी माह तक 8.02 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली कर ली है। विभाग ने मार्च तक 26.6 करोड़ की वसूली किए जाने का लक्ष्य रखा है। उर्जा निगम के अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि जनवरी माह से बिजली का बकाया बिल जमा नहीं करने पर 355 लोगों पर कार्रवाई करते हुए विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं। राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कमलुवागांजा, लालकुंआ और टीपी नगर के बिजली घरों में 18 टीमें बनाई गई हैं। उपभोक्ताओं के लिए अवकाश के दिन भी काउंटर खोले जा रहे हैं। मार्च माह तक केवल होली के दिन ही काउंटर बंद रहेंगे। बाकी राजकीय अवकाशों में इन्हें बंद नहीं किया जाएगा। अभियंता ने लोगों से जल्द बिल जमा कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *