एंबुलेंस पर किराये की सूची लगाने का आदेश ठेंगे पर

लखनऊ

लोहिया के सामने रोज की तरह कतार लगाए एंबुलेंस खड़ी रहीं। अधिकांश में किराया सूची विंडस्क्रीन यानी शीशे पर चस्पा नहीं की थी। जबकि आरटीओ ने किराये की दर चस्पा करने के स्पष्ट आदेश एंबुलेंस मालिकों को दिए है। एंबुलेंस मालिक आदेश को ठेंगे पर रखकर अभी भी मनमाना किराया वसूल रहे है।
लोहिया के सामने लगी रहीं एंबुलेंस की कतारें
लोहिया हास्पिटल के बाहर रोज की तरह एंबुलेंस की कतारें लगी रहीं। कई एंबुलेंस में किराया सूची चस्पा नहीं थी। कई एंबुलेंस बगैर किराया सूची लगाए बेखौफ मरीजों से मनमाना किराया वसूल रही हैं।
बलरामपुर के बाहर पांच किलोमीटर की दूरी के लिए 1500 रुपये किराया मांगा गया। जबकि तय दर1000 रुपये है। यात्रीकर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय ने एंबुलेंस संख्या यूपी 32 केएन 0964 और विवेकानंद के बाहर मनमाना पैसा मांगने पर यूपी 32 बीएन-3406 का चालान काटा। इन दोनों एंबुलेंस पर किराया सूची भी चस्पा नहीं थी।
एआरटीओ संजय तिवारी ने बताया कि चेतावनी के बाद भी अगर एंबुलेंस वाहनों में सूची चस्पा नहीं मिली तो कल से बड़े पैमाने पर चालान की कार्रवाई शुरू की जाएगी। परिवहन और पुलिस की टीम एक साथ एंबुलेंस वाहनों की विंड स्क्रीन पर सूची चस्पा भी कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *