तूफान का ट्रेनों के संचालन पर असर, राजधानी समेत नौ जोड़ी ट्रेनें निरस्त
कानपुर
चक्रवाती यास को लेकर रेलवे प्रशासन ने भी बड़ा निर्णय लिया है। चक्रवात के आगमन की संभावित तिथि पर रेलवे ने नौ जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। 26 मई से 31 मई के बीच यह ट्रेनें निरस्त रहेंगे। निरस्त रहने वाली ट्रेनों में सियालदाह राजधानी, हावड़ा राजधानी, कालका समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। वहीं मुंबई से बिहार के बीच चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरे भी रेलवे ने बढ़ाए हैं।
