नगर निगम का सड़क सुधार अभियान शुरू
ऋषिकेश। नगर निगम प्रशासन ने सड़क सुधार अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत क्षेत्र की तमाम बदहाल सड़कों का निर्माण किया जाना है। सड़कों के साथ ही जरूरत के अनुसार नालियों का निर्माण भी किया जाना है। शनिवार को वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर चार में मेयर अनिता ममगाईं ने सड़क सुधार अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुधार अभियान के तहत निर्माण कार्यों को शुरू कर दिया है। कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सहूलियत होगी। साथ ही, नालियों के निर्माण से जलभराव की समस्या से भी लोगों को मुक्ति मिलेगी। कहा कि सड़क एवं नाली निर्माण को गुणवत्तापूर्ण कार्य के साथ-साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिया गये हैं। जरूरत के अनुसार सड़क के किनारे नाली निर्माण भी किया जाएगा। ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। कार्य में कोताही बरती गई तो ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आंबेडकर नगर स्थित मंदिर में क्षेत्रवासियों द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग पर मेयर ने आश्वासन दिया कि बजट की उपलब्धता पर मंदिर को संवारा जायेगा। मौके पर पार्षद मनीष शर्मा, शकुंतला शर्मा, रौशनी राणा, सुशील भट्ट, अक्षय खेरवाल, विक्रम डोगरा, विनोद सूद, नरेश खेरवाल, मुकेश खेरवाल, जितेंद्र भंडारी, रोबिन, माया, नंदू, कौशल, गुड्डी, बबली, विक्की, ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
