पतंजलि योग पीठ युवा संगठन का गठन

पिथौरागढ़। पतंजलि योग पीठ युवा संगठन का गठन हुआ। रविवार को डॉ. गणेश दत्त पुनेठा की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान पतंजलि योग पीठ युवा संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। जिसमें अनिल कार्की को जिला सह प्रभारी, मदन मोहन उपाध्याय को जिला मंत्री, अनिल सिंह को मीडिया प्रभारी, महिराज सिंह भैसोड़ा तहसील प्रभारी व संजय चंद को संयोजक बनाया गया है। डॉ. पुनेठा को संरक्षक की जिम्मेदारी सौपी गई है। साथ ही किसान मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए धर्मेंद्र उपाध्याय को जिला प्रभारी बनाया गया है। कार्यक्रम महादेव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट के देखरेख में हुआ। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *