मुआवजा वितरण में गड़बड़ी पर माकपा ने उठाए सवाल
देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से मंगलवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। जिसके माध्यम से उन्होंने एनएच 72 मुआवजा वितरण में गड़बड़ी करने और पीएसीएल की भूमि को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान यूकेडी के वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन, जिला उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के अध्यक्ष नवनीत गुंसाई, किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सजवाण, सचिव देहरादून सीपीएम अनन्त आकाश आदि मौजूद थे।
