हिस्ट्रीशीटर समेत चार वांरटी गिरफ्तार
हरिद्वार,
बहादराबाद पुलिस ने फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर समेत चार वांरटियों को दबोचा है। जिनको पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। बहादराबाद एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि माननीय न्यायालय द्वारा वांरट जारी करने के बाद न्यायालय में पेश न होने पर फरार चार लोगों के खिलाफ न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी किये गये थे। जिसके आधार पर पुलिस ने चारों वारंटियों को गिरफ्रतार कर लिया। जिनमें एक वांरटी क्षेत्र को हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने चारों वांरटियों शहजाद पुत्र यामीन निवासी ग्राम बौंगला थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार, सोनू पुत्र ध्यान सिंह निवासी ग्रान बहादराबाद जनपद हरिद्वार,बिट्टू पुत्र पाल सिंह निवासी ग्राम भौरी थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार और शाहरुख उर्फ नाकू पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी मस्जिद वाली गली बहादराबाद जनपद हरिद्वार को न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्रतार किये गये वारंटियों में सोनू पुत्र ध्यान सिंह क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है।
