कोरोना काल में मरीजों के लिए मददगार बने डीएलएड छात्र

मुरादाबाद

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में जहां एक ओर संक्रमण तेजी से बढ़ा। वहीं दूसर ओर नए-नए मददगार भी सामने आने लगे। युवाओं ने इसमें काफी सकारात्मक भूमिका निभाई।
मुरादाबाद के डीएलएड 2017 बैच के छात्र प्रशांत राज ने इसके लिए अन्य जिलों के छात्रों से संपर्क किया और ट्विटर पर कोरोना हेल्प डेस्क नाम से एक ग्रप बनाया। इसके अलावा फेसबुक पर डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा और वाहट्सएप पर कोरोना योद्धा नाम से ग्रुप बनाया। इस ग्रुप ने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए मदद का तरीका निकाला। ग्रुप में कोरोना मरीजों के संबंध में जानकारी लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को देने के साथ ही मरीजों के लिए प्लाज्मा और ऑक्सीजन सिलेंडर का प्रबंध कराया। ब्लड डोनेशन का भी इंतजाम कराया। प्रशांत राज ने बताया कि हाल ही में हल्द्वानी सरकारी अस्पताल में भर्ती प्रमोद मिश्रा नाम के मरीज को प्लाज्मा दिया। इसी तरह प्रतापगढ़, कानुपर, मथुरा समेत अन्य जिलों में भी मदद पहुंचाई गई। प्रशांत ने बताया कि उसके ग्रुप में मुख्य रूप से प्रतापगढ़ से रजत सिंह, मथुरा से गणेश यदुवंशी, हरदोई से विवेक यदुवंशी, आगरा से अजय यदुवंशी, शाहजहांपुर से कमल सिंह जालौन से राम यागिक, आकाश दिवेदी, कुलदीप अवस्थी, गोलू शुक्ला, अमित प्रजापति आदि ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लोगों की मदद करके जान बचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *