होटल में फांसी पर झूलता मिली कर्मचारी की लाश
लखनऊ
चिनहट थाना क्षेत्र में एक युवक का शव होटल के कमरे में लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में होटल में अन्य कर्मचारी उसे लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उप निरीक्षक नेपाल सिंह ने बताया कि सोमवार की रात को अंकित (23) पुत्र हुकुम चंद निवासी ग्राम सराय दिल्ली टिकैतनगर बाराबंकी, हालपता सिराज कांपलेक्स मटियारी में स्थित एक कमरे के होटल में खाना बनाने का काम करता था। अंकित ने बीती रात को होटल के कमरे में ही छत में लगे कुंडे में गमछा का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिनको डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अविवाहित था। उसकी मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
