तलाश करने की बजाए खुद को बचाते दिखे पुलिस कर्मी
मुरादाबाद
जिला अस्पताल से हत्यारोपी के फरार होने के बाद पुलिस कर्मी उसे तलाश करने की बजाए खुद को बचाते दिखे। इस मामले में जब नागफनी एसओ सुनील कुमार से बात की तो पहले तो उन्होंने यह कहकर मामले की जानकारी होने से इंकार किया। पुलिस का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि मोहल्ले वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। फिलहाल वह पुलिस कस्टडी में नहीं था। तलाश करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
