भाजपा का स्थानपा दिवस मनाया
पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थानपा दिवस धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम ग्रामीण मण्डल के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री दिनेश आर्या व जिला महामंत्री दीपक कार्की के निर्देश में मनाया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया गया। कार्यक्रम में प्रेमनगर के चंदर राम, फकीर सिंह कार्की, मेहर सिंह, आनंद राम को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान मण्डल कोषाध्यक्ष त्रिलोक कार्की, आईटी संयोजक रोशन कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज कार्की, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय कुमार, बूथ अध्यक्ष प्रेमनगर कृष्ण कुमार, चंदू कार्की, महेश कुमार, इंद्रजीत, सुंदर मौजूद रहे।
