नूरपुर में 584 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन, 29 पर होगा चुनाव
बिजनौर
ब्लॉक की रिक्त 640 ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव की प्रक्रिया में सोमवार को नाम वापसी के बाद 584 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। जबकि इस बार भी 27 पंचायतें रिक्त रह गई। जहां से किसी ने नामांकन दर्ज नही कराया। वही 29 सीटों पर चुनाव के जरिये निर्वाचन होगा।
ब्लॉक की 1402 ग्राम पंचायत सदस्यों में 640 सदस्यों की सीटें रिक्त रह जाने के कारण कई पंचायतों में कोरम पूरा नही हो सका था। जिसके चलते कई पंचायतों के प्रधान शपथ लेने से वंचित रह गए थे। अब इन सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए रविवार को नामांकन प्रक्रिया हुई थी। आरओ पीपी गौतम के अनुसार सोमवार को नाम वापसी के बाद 584 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है, जबकि 29 सीटों पर चुनाव होगा। वही इस उपचुनाव के बाद भी 27 ग्राम पंचायतों की सीटें रिक्त रह गई। जहां किसी ने भी उम्मीदवारी नही की है।
