किसान सम्मान निधि के पात्रों के खातों में पहुंची रकम

मुरादाबाद

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्रों के खातों में शुक्रवार को रकम पहुंच गई। इसको लेकर पीएम ने वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस रकम को हस्तातंरण करने के कुछ किसानों से बात भी की। जिले को कोई किसान तो बातचीत में शामिल नहीं हुआ लेकिन जिले के ढाई लाख से अधिक लोगों के खाते में किसान निधि की रकम आई। कुछ लोगों की रकम खाते में आने से बची है। उपनिदेशक कृषि ने बताया कि साइड अपडेट होने के बाद सही स्थिति का पता चल पाएगा।
जिले में वर्तमान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दो लाख 55 हजार 448 पात्र हैं जिनके खातों में यह रकम आ रही है। शुक्रवार को सम्मान निधि की रकम को पीएम मोदी ने किसानों के खाते में हस्तांतरित किया। उपनिदेशक कृषि सीएल यादव ने बताया कि कितने पात्रों के खाते में रकम आई इसका पता साइड अपडेट होने के बाद ही पता चल पाएगा। साइट अपडेट न होने से शुक्रवार को पात्र किसानों में से कितनों की रकम आई और कितनी की रूकी है इसका पता चलेगा। साइड अपडेट के बाद ही खातों के सापेक्ष आई रकम के बारे में बता पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *