जैन गुरु सुदर्शन महाराज की जन्मशताब्दी पर रथ यात्रा निकाली
रुद्रपुर। जैन समाज के गुरु सुदर्शन महाराज के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को एसएस जैन सभा ने भव्य रथ के साथ क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान पूरा शहर भगवान महावीर के जयकारों और अहिंसा के संदेशों के उद्घोष से गुंजायमान रहा। रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आदर्श कॉलोनी स्थित जैन स्थानक से प्रभात फेरी का शुभारंभ रथ को हरि झंडी दिखाकर किया। इसके बाद गाजे बाजों के साथ प्रभात फेरी शुरु हुई। जिसमें गुरु सुदर्शन की प्रतिमा को रथ में विराजमान कराया गया था। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो के जयकारे लगाए। प्रभात फेरी के समापन के बाद जैन स्थानक में विशाल भंडारा का आयोजन हुआ। यहां कोषाध्यक्ष अजीत जैन, विनीत जैन, सुरेश परिहार, संजय ठुकराल, सोनू अनेजा, अनिल शर्मा, मीना शर्मा, सुषमा अग्रवाल, भारत भूषण चुघ, पुष्कर राज जैन रहे।
