जाम व अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाए सरकार
ऋषिकेश। राज्य आंदोलनकारियों ने ऋषिकेश शहर में जाम और अतिक्रमण को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने सरकार से शहर को जाम और अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। सोमवार को नगर निगम सभागार में राज्य आंदोलनकारियों की बैठक हुई। बैठक में राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि अभी यात्रा सीजन शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन ऋषिकेश शहर में आए दिन जाम लग रहा है। पूरे ऋषिकेश शहर की प्रत्येक सड़कें अतिक्रमण की जद में हैं। अभी तक प्रशासन द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। श्यामपुर फाटक के पास भी जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार व प्रशासन को ऋषिकेश शहर को जाम व अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाना चाहिए। इस मामले में सीएम धामी से वार्ता की जाएगी। उन्होंने सरकार से छूटे हुए राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण करने की मांग भी की। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी संजय शास्त्री के चार धाम संयुक्त रोटेशन व्यवस्था के अध्यक्ष बनने पर उनका स्वागत किया गया। मौके पर वेद प्रकाश शर्मा, डीएस गुसाईं, गंभीर सिंह मेवाड़, बलवीर सिंह नेगी, उदयवीर चौहान, बीडी डोभाल, चंदन पंवार, बेताल सिंह, विक्रम, भंडारी, मायाराम उनियाल, बृजमोहन कंडवाल, हरि सिंह नेगी, उमेद सिंह नेगी, प्रेमा नेगी, मुन्नी ध्यानी, सुनीता सकलानी, उर्मिला डबराल, लक्ष्मी कंडवाल, राजेश्वरी कंडवाल, पूर्णा राणा, शकुंतला नेगी, जयंती नेगी, रोशनी खरोला, कमला पोखरियाल, कमला रौतेला, ज्ञानी नेगी, रमा उनियाल, पुष्पा रावत, सुशीला भंडारी, जसोदा नेगी, अंजू गैरोला, द्वादशी थपलियाल, जगदंबा देवी, दर्शनी रावत, पूर्णिमा बडोनी आदि उपस्थित रहे।
