ऋषिकेश। खांड गांव पुलिया के पास रायवाला से हरिद्वार की ओर जा रहा ऑटो पलट गया। ऑटो में तीन लोग सवार थे। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि बाइक को ओवरटेक करते समय हादसा हुआ। जिसमें से एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। घायल को एम्बुलेंस से ऋषिकेश हॉस्पिटल भेजा गया है।