ऑनलाइन क्लास के दौरान बीटेक छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट

कानपुर।

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में सुबह बीटेक छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट शुरू होते ही भगदड़ मच गई और चार छात्र जख्मी हो गए। यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और घायल छात्रों को विश्वविद्यालय के अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन क्लास के समय शुरू हुई खुन्नस को लेकर विश्वविद्यालय खुलने के बाद मारपीट हुई है। घायल छात्रों का प्राथमिक उपचार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में चल रहा है।
सीएसजेएमयू विश्वविद्यालय में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने को अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता है कि छात्रों में वर्चस्व की जंग की शुरुआत भी हो गई है। मंगलवार की सुबह करीब बारह बजे क्लास पूरी होने के बाद बीटेक छात्रों के दो गुटों की कैंटीन के सामने जमकर मारपीट हुई। केमिकल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के छात्र प्रशांत चौबे,एमएसएमई प्रथम वर्ष के छात्र शाश्वत शुक्ला,आइटी प्रथम वर्ष के छात्र अनंत चौबे व केमिकल अंतिम वर्ष के छात्र दिव्यांशु घायल हो गए। विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
प्रशांत ने बताया कि सुबह जब क्लास लेने के लिए विश्वविद्यालय आए थे तब केमिकल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के आयुष मिश्रा के साथ कार से आउटसाइडर परिसर में घुस आए थे। इससे पहले कुछ समझ पाते कैंटीन के पास उससे मारपीट करना शुरू कर दी और लाठी.डंडों से पीटकर जख्मी कर दिया। बचाने आए साथियों को भी मारा पीटा। पुलिस की प्राथमिक छानबीन में सामने आया है कि दोनों छात्रों के बीच खुन्नस ऑनलाइन क्लास के दौरान शुरू हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *