घर के बाहर से बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली है। पांच दिसंबर 2022 को वीरेंद्र कुमार पुत्र त्रिलोक राज निवासी ग्राम उस्तोली घाट जिला चमोली हाल निवासी धीरवाली ज्वालापुर की मोटरसाइकिल को घर के बाहर से चोरी कर लिया गया था। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपी को चिन्हित किया गया था। शनिवार को आरोपी नंदन सिंह निवासी ग्राम नैनी सैनी पिथौरागढ़ हाल निवासी विष्णु लोक कॉलोनी को नहर पटरी रेगुलेटर पुल से गिरफ्तार किया गया है।
